skip to main |
skip to sidebar
मन भी अनोखे रिश्ते ढूंढता है
किताबो के पन्नो में कुछ पलों को रोक कर
दिल की गहराईयों में डूब कर खुद को टटोलता है
और फिर उन्ही रिश्तों में उलझी ख़ुशी को संजोता हैI
ज़िन्दगी का एक और पन्ना पलटा
कुछ लम्हों में एक नया अध्याय शुरू हो जाएगा
पन्ने कभी चिपक भी जाया करते है
कभी कभी उनमे अक्षर दुसरे पन्ने में उलट जाते हैI
मन चाह कर भी उन पन्नो को खोल नहीं पाता
उन उलटे अक्षरों को ज़िन्दगी की धारा में मोड़ नहीं पाता
दिल बेखबर उन पिछले पन्नो को बुकमार्क लगा जाता है
बार बार उन्ही लम्हों में खुद को कैद पाता हैI
मन और दिल की इस झड़प में वजूद हिल जाता है
करवटों की आहटों से भी, बस अचानक जाग जाता है
सपने तो कई बार कभी अधूरे रह सकते है पर
कुछ सपनो को वो काफी ईचे छोड़ आता है!
एक सवाल मेरे मन में छोड़ आया ये सपना
ना जानू दिल ने देखा था इसे या था बस एक झरोखा
ये भी नहीं पता के हार किसने मानी फिर
दिल और मन की उलझन में किसे सम्भालूँ ...दिल है अपना या मन है अपना!